मसूद अजहर पर चीन के एक्शन से निपटने के लिए भारत ने बनाया है खास प्लान
चीन ने इस साल मार्च में आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने की भारत की कोशिश को संयुक्त राष्ट्र में झटका दिया था।
नई दिल्ली। आतंकी मसूद अजह और इसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ हर बार कार्रवाई में चीन की ओर से हर बार अड़ंगा लगाए जाने का जवाब देने के लिए भारत ने एक तरीका खोज निकाला है। अग चीन ने इस बार फिर वही कदम उठाया तो भारत उसी के तरीके से जवाब देगा। भारत ने फैसला लिया है कि अगर चीन ने आतंकी को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया तो भारत चीन को आतंकवाद का समर्थक घोषित कर देगा। इस सप्ताह के अंत तक चीन को अपना रुख स्पष्ट करना है। जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख और पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ के 15 देशों को समूह में अकेला चीन ही ऐसा था जिसने उसे आतंकी घोषित किए जाने के फैसले का विरोध किया।

चीन ने इस साल मार्च में आतंकी मसूद अजहर को आतंकी घोषित करने की भारत की कोशिश को संयुक्त राष्ट्र में झटका दिया था। अगर मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी घोषित कर दिया जाता है तो उसकी सारी संपत्ति सीज कर दी जाएगी और वह यात्राएं भी नहीं कर सकेगा। यानी घुलेआम घूम रहा आतंकी मसूद अजहर फिर ऐसा नहीं कर पाएगा। अगर इस बार चीन अपनी ओर से लगाई गई रोक को वापस नहीं लेता तो भी मसूद अजहर आतंकी घोषित हो जाएगा। इसके साथ ही जैश-ए-मोहम्मद भी प्रतिबंधित आतंकी संगठन मान लिया जाएगा। लेकिन अगर चीन फैसला जारी रखना चाहेगा तो इस पर विचार के लिए एक कमेटी बनेगी जो थोड़ा वक्त लेगी।
चीन को बेनकाब करेगा भारत
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में इस साल नवंबर में कहा गया था कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए बेहद गंभीर हैं। नवंबर में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी रक्षा सलाहकार यांग जिएची की मुलाकात में भी मसूद का मुद्दा उठा था। हालांकि तब चीन ने स्पष्ट किया था कि मसूद अजहर को लेकर उसका फैसला वही रहेगा। सूत्रों का कहना है कि भारत ने भी उस संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर ली है और चीन की ओर से इस संबंध में कोई फैसला आने से पहले ही अपना कदम उठा सकता है। अगर चीन ने फिर मसूद अजहर के समर्थन में अपना वोट दिया तो भारत उसके खिलाफ प्रचार करेगा और चीन को आतंकवाद के समर्थक के तौर पर बेनकाब करेगा।












Click it and Unblock the Notifications