राज्यपालों के बाद अब राजदूतों, उच्चायुक्तों पर गिरेगी गाज

पहली गाज गिरेगी सरकार ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रजंन मथाई पर। उनके बाद कनाडा के उच्चायुक्त निर्मल वर्मा और नॉर्वे में उच्चायुक्त एनएके ब्राउन को हटाया जाना लगभग तय हो चुका है।
निर्मल वर्मा नेवी चीफ रह चुके हैं, ब्राउन एयर र्फोस के प्रमुख और रंजन मथाई विदेश सचिव रह चुके हैं। दिल्ली में साउथ ब्लॉक के सूत्रों का कहना है कि ब्रिटेन में वरिष्ठ पत्रकार व लेखक सपन दासगुप्ता को बतौर उच्चायुक्त भेजा जा सकता है। वे मोदी के करीबी हैं, और लगातार मोदी और एनडीए के पक्ष में प्रखर रूप से लिखते रहे हैं।
करीब आधा दर्जन नाम और भी हैं जिनमें रक्षा मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी प्रमुख रूप से शामिल हैं। उनका नाम उचायुक्त के पद के लिये चल रहा है। किस देश में भेजा जायेगा, यह पक्का अभी नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications