चीन के 54 मोबाइल ऐप्स को बैन करेगा भारत, सुरक्षा के लिहाज से हैं खतरा: सूत्र

नई दिल्ली, 14 फरवरी: लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद जारी है। भारत वहां पर शांति से विवाद हल करने की कोशिश कर रहा, लेकिन चीनी सेना लगातार नापाक हरकतों को अंजाम देती रहती है, जिस वजह से सरकार ने चीनियों पर शिकंजा कसने का प्लान बना लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही कि भारत सरकार जल्द ही 54 चीनी ऐप्स को बैन करेगी। इसके पीछे का कारण देश की सुरक्षा को खतरा बताया गया है।

Chin

सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार 54 चीनी ऐप्स को बैन करेगी। इसमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा - सेल्फी कैमरा, इक्वलाइजर और बास बूस्टर, कैमकार्ड, आइसोलैंड 2: एशेज ऑफ टाइम लाइट, वाइवा वीडियो एडिटर, टेनसेंट एक्सरिवर, Onmyoji चेस, Onmyoji एरिना, ऐपलॉक, डुअल स्पेस लाइट आदि शामिल हैं। इससे पहले भारत ने टिकटॉक, वीचैट समेत 59 चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया था। उससे कुछ दिनों बाद ये कार्रवाई 118 अन्य चीनी ऐप्स पर की गई।

सूत्रों के मुताबिक चीनी ऐप्स शुरू से ही संदेह के घेरे में रहे हैं। इनकी निगरानी के बाद ये पाया गया कि ये भारतीय यूजर्स का डेटा कलेक्ट करते हैं। आशंका है कि वो उस डेटा को आगे किसी को बेच देते हैं। ये भारतीयों की प्राइवेसी और देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। जिस वजह से सरकार ये कड़ा कदम उठा रही है।

Recommended Video

      54 Chinese Apps Ban: Modi Govt का एक्शन, इन ऐप्स को किया बैन | वनइंडिया हिंदी

      बहुत से लोगों की जा सकती है नौकरी
      आपको बता दें कि ये ऐप्स तो चीन के हैं, लेकिन इसमें से कुछ के ऑफिस भारत में हैं। पिछले फैसले में जब टिकटॉक समेत अन्य ऐप्स को भारत में बैन किया गया था, तो उन्होंने अपना यहां स्थित ऑफिस भी बंद कर दिया। जिस वजह से हजारों लोग बेरोजगार हुए थे। अब 54 चीनी ऐप्स पर कार्रवाई से ये वाली स्थिति दोबारा पैदा हो सकती है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+