दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे देश के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र, बोले- कद के चलते ना शादी हो रही, ना मिल रही नौकरी
देश के सबसे लंबे आदमी धर्मेंद्र बोले- कद के चलते ना शादी हो रही, ना मिल रही नौकरी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रहने वाले धर्मेंद्र प्रताप के नाम पर देश का सबसे लंबा आदमी होने का रिकॉर्ड है। धर्मेंद्र की लंबाई 8 फुट एक इंच है। ऐसे में जब वो कहीं आते-जाते हैं तो लोगों उन्हें देखने के लिए उमड़ जाते हैं। शुक्रवार को धर्मेंद्र प्रतापगढ़ में अपने दिव्यांग प्रमाण पत्र के काम से पहुंचे तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो आर्थिक तौर पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

ना नौकरी मिली ना हुई शादी
प्रतापगढ़ के कसियाही गांव के धर्मेंद्र अपने दिव्यांग प्रमाण पत्र से जुड़े काम के लिए सीएमओ कार्यालय आए तो उनको देखने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह 45 साल के हो गए हैं। मुश्किल यह है कि इनके कद की वजह से कई मुश्किलें उनके सामने हैं। कद क वजह से उनकी शादी नहीं हो सकी और एमए होने के बावजूद कहीं नौकरी भी नहीं मिली। वहीं एक दुर्घटना में चोट लगने के चलते काम भी नहीं कर पातें हैं और लाठी के सहारे चलते हैं।

साथ फोटो खिंचाने के पैसे लेकर चलाते हैं खर्च
धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि साथ में फोटो खिंचाने पैसे लेकर वो अपना खर्च चलाते रहे हैं। लॉकडाउन के पहले वह लाल किला, इंडिया गेट, ताज महल जैसे स्थलों पर जाकर वहां लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर उससे मिलने वाले पैसे से खर्च चलाते थे। लॉकडाउन के बाद सब बंद हो गया तो अब उनके सामने आर्थिक तंगी है। उनका कहना है कि सरकारों से लगातार उन्होंने मदद के लिए दरख्वास्त की लेकिन उनको खास मदद नहीं मिली।

ठीक से चल भी नहीं पाते हैं
धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पांच साल पहले सड़क हादसे में उनको चोट लग गई थी। तब से वो धर्मेंद्र दर्द से पीड़ित थे। हालांकु कुछ महीने पहले अहमदाबाद के एक अस्पताल में उनका हिप रिप्लेसमेंट किया गया, जिसके बाद वो ठीक से खुद के पैरों पर खड़े हो पा रहे हैं। कमर के नीचे पिछले भाग (कूल्हों) मेंदर्द होने के कारण वे दैनिक कार्य भी ढंग से नहीं कर पा रहे थे। इलाज के बाद भी वो मुश्किल काम नहीं कर पाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications