स्वदेश निर्मित अग्नि -1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

अग्नि -1 मिसाइल में एक विशेष नेविगेशन प्रणाली है जो यह सुनिश्चित करती है कि मिसाइल बिल्कुल सटीक तरीके से अपना निशाना भेदने में सफल हो।

Recommended Video

    Agni 1 ballistic missile successfully test-fires | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेश निर्मित अग्नि -1 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। ये परीक्षण मंगलवार को ओडिशा तटीय क्षेत्र किया गया। आर्मी की सामरिक बल कमांड ने बालासोर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लॉन्च पैड-4 से 700 किलोमीटर दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया। यह अग्नि-1 का 18वां संस्करण है। जो सतह से सतह पर मार करने वाली एकल चरण मिसाइल को सैन्य बलों द्वारा नियमित परीक्षण अभ्यास के तहत लॉन्च किया गया है।

    अग्नि -1 मिसाइल में एक विशेष नेविगेशन प्रणाली है

    अग्नि -1 मिसाइल में एक विशेष नेविगेशन प्रणाली है

    अग्नि -1 मिसाइल में एक विशेष नेविगेशन प्रणाली है जो यह सुनिश्चित करती है कि मिसाइल बिल्कुल सटीक तरीके से अपना निशाना भेदने में सफल हो। 15 टन मीटर लंबी और 12 टन वजनी अग्नि -1 एक हजार किलो तक भार ले जाने में सक्षम है। इससे पहले 18 जनवरी 2018 को भारत ने स्वदेश निर्मित सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु-सक्षम अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था।

    जनवरी में हुआ था अग्नी-वी मिसाइल का परीक्षण

    जनवरी में हुआ था अग्नी-वी मिसाइल का परीक्षण

    सतह से सतह पर मार करने वाली अग्नी-वी मिसाइल का परीक्षण ओडिशा अपतटीय क्षेत्र में स्थित अब्दुल कलाम द्वीप परीक्षण केंद्र से किया गया था। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि बेहद उन्नत और विश्व स्तरीय मिसाइल का शुरुआती परीक्षण सफल रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा निर्मित अग्नि-वी, अग्नि मिसाइल श्रृंखला का सबसे उन्नत संस्करण है जो 1960 में शुरू हुए इंटीग्रेटेड गाइडेड मिसाइल डेवलपमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है। इससे पहले 2012, 2013, 2015 और 2016 में इस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।

    अग्नी-वी मिसाइल चीन के सबसे उत्तरी हिस्से तक लक्ष्य भेद सकती है

    अग्नी-वी मिसाइल चीन के सबसे उत्तरी हिस्से तक लक्ष्य भेद सकती है

    5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य भेदने में सक्षम यह मिसाइल चीन के सबसे उत्तरी हिस्से तक लक्ष्य भेद सकती है। यह अपने साथ 1.5 टन के परमाणु हथियार ले जा सकती है। भारत अग्नि-वी के साथ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन के साथ आईसीबीएम क्षमताओं वाले देशों में शामिल हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+