ब्रिटेन से आए कोरोना के नए स्ट्रेन को आइसोलेट करने में भारत हुआ सफल, दुनिया में पहले देश ने किया ऐसा

ब्रिटेन से आए कोरोना के नए स्ट्रेन को आइसोलेट करने में भारत हुआ सफल, दुनिया में पहले देश ने किया ऐसा

India Successfully Cultures UK Coronavirus Strain: भारत ने ब्रिटेन से फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को आइसोलेट करने में सफल हो गया है। भारत ऐसा करने वाला दुनिया का अकेला देश बन गया है। इस बात की जानकारी भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने शनिवार (2 जनवरी) को दी है। आईसीएमआर ने ट्वीट कर कहा है कि ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन) को भारत ने सफलतापूर्वक 'कल्चर' कर लिया है। मेडिकल टर्म में 'कल्चर' का मतलब होता है, कोशिकाओं को नियंत्रित परिस्थितियों के तहत उगाया जाना। जो आमतौर पर उनके प्राकृतिक वातावरण के बाहर ऐसा किया जाता है।

Recommended Video

    Corona new strain India: ICMR successfully cultures new strain of coronavirus | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Strain

    आईसीएमआर ने ट्वीट कर कहा, ''देश ने ब्रिटेन में पाए गए सार्स-कोव-2 के नए प्रकार ( स्ट्रेन) को अबतक सफलतापूर्वक कल्चर कर लिया है। अब तक कोई भी देश ऐसा करने में अफसल रहा है। इसलिए भारत ऐसा करने वाला दुनिया में पहला देश है। ब्रिटेन में सामने आए नए प्रकार को सभी स्वरूपों के साथ राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) में अब सफलतापूर्वक आइसोलेट कर लिया है। इसके सैंपल ब्रिटेन से लौटे यात्रियों से एकत्र किए गए थे''

    भारत में कोरोना के नए स्ट्रेन से अभी तक 29 लोग संक्रमित

    ब्रिटेन ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी आबादी में पाए जाने वाले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान की गई है, दो 70 फीसदी ज्यादा खतरनाक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार (1 जनवरी) को कहा था कि कोविड-19 के इस नए स्ट्रेन से अबतक 29 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+