ओडिशा: भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली, 27 मार्च: आत्मनिर्भर भारत और रक्षा के क्षेत्र में देश लगातार अपने मजबूत कदम आगे बढ़ा रहा है। पाकिस्तान और चीन की बॉर्डर पर होने वाले तनाव के बीच एक बार भारत ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। हाल ही में सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। वहीं रविवार को भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।

Missile
file photo
Missile

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अधिकारी के मुताबिक भारत ने आज ओडिशा के बालासोर के तट पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह वायु रक्षा प्रणाली भारतीय सेना का हिस्सा है। परीक्षण में मिसाइल ने बहुत दूर से लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया।

डीआरडीओ ने एक ट्वीट में कहा, "एमआरएसएएम-सेना मिसाइल प्रणाली की उड़ान का आईटीआर बालासोर, ओडिशा से करीब साढ़े दस बजे परीक्षण किया गया और लंबी दूरी पर एक हाई स्पीड वाले हवाई टारगेट को रोक दिया।" DRDO के अनुसार मिसाइल से सीधे निशाना साधते हुए लक्ष्य को नष्ट कर दिया।

डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि यह सिस्टम भारतीय सेना का हिस्सा है। परीक्षण में मिसाइल ने बहुत दूर से लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया। बता दें कि इससे पहले भारत ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। जो सतह से सतह पर अपना टारगेट भेदन में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+