'अगर कश्मीरियों की इतनी चिंता है तो POK खाली करो शरीफ'
नई दिल्ली। एक बार फिर से कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान की ओर से बेतुकी बात कही गई है,UN के मंच पर पाक पीएम ने कहा कि कश्मीरियों की कई पीढ़ियों ने कब्जे वाले दिनों में जिंदगी गुजार दी।
जिस पर भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर की इतनी चिंता है तो वो क्यों नहीं पीओके खाली कर देते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने शरीफ के बयान के बाद कई ट्वीट किए जिसमें पाकिस्तान की हरकतों पर उन्होंने काफी कड़े जवाब दिये हैं।
विकास स्वरूप ने कहा कि पाकिस्तान तो आतंकवाद का स्पान्सर है, कश्मीर से सेना हटाना नहीं, बल्कि पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद खत्म करना सही रास्ता है, लेकिन इतमी छोटी बात उसके दिमाग में आती क्यों नहीं है?
सरताज अजीज का बयान
पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा था कि कश्मीर विवाद पर पाकिस्तान की स्थिति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आत्म-निर्णय का अधिकार हासिल करने के लिए कश्मीरी लोगों के संघर्ष को राजनीतिक, नैतिक व कूटनीतिक समर्थन प्रदान करने को लेकर दृढ़ है। इसलिए पाकिस्तान बिना शर्त के किसी भी स्तर पर भारत के साथ वार्ता के लिए तैयार है।













Click it and Unblock the Notifications