पीओके में लग रहे हैं पाक विरोधी नारे और एनएसए ठहरा रहे भारत को दोषी
इस्लामाबा। मंगलवार को जब से पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में पाकिस्तान की क्रूरता की खबरें भारत में आई हैं तब से ही पाक अंतराष्ट्रीय समुदाय के सामने बेनकाब हो चुका है। भारत के पक्ष में और पाक के विरोध में लग रहे इन नारों को पाक एनएसए सरताज अजीज ने भारत की साजिश बताया है।

उन्होंने कहा है कि भारत की कोशिशें हैं कि पीओके का माहौल पूरी तरह से खराब हो जाए। उनका कहना है कि भारत की मीडिया भी एक प्रपोगेंडे के तहत काम कर रहा है।
फिर की कश्मीर मुद्दे के समाधान की मांग
अजीज, जो के पाक के विदेश मामलों के सलाहकार भी हैं, उन्होंने कहा है कि पाक कश्मीर मुद्दे का सही और शांतिपूर्ण तरीके से समाधान चाहता है। अजीज ने मंगलवार को हुई एक मीटिंग में कहा है कि कश्मीर पर पाक की स्थिति सिक्योरिटी काउंसिल के प्रस्तावों पर ही आधारित है।
अजीज के मुताबिक पाक आत्म-निर्णय का अधिकार हासिल करने के लिए कश्मीर की जनता की आवाज को समर्थन देता रहेगा।
आपको बता दें कि पीओके के मुजफ्फराबाद, गिलगित और कटोली जैसे हिस्सों में लोगों पाक सरकार और पाक सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सेना विरोध दबाने के लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बर रवैया अपना रही है।
रिपोर्टों कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीओके में भारत के लिए बढ़ते सपोर्ट को पाकिस्तान दबाने की कोशिश कर रहा है।
'हमें जाना है भारत'
पीओके में लोग लगातार नारे लगा रहे हैं कि वे भारत जाना चाहते हैं। पीओके के लोग अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन पर लगातार जुल्म हो रहे हैं और अब वे भारत में जाकर रहना चाहते हैं।
लोग बुनियादी हक की मांग तो कर ही रहे हैं साथ ही साथ उनका कहना है कि सेना उनके घरों से मां और बहनों को उठाकर ले जाती है। लोगों की मानें तो पीओके में उन पर ऐसे जुल्म हो रहे हैं जिन्हें बयां कर पाना भी मुश्किल हो रहा है।
जो वीडियो सामने आया है उससे साफ है कि पीओके में पाक की सेना मानवाधिकारों को उल्लंघन कर रही है। यहां पर लोगों ने कश्मीर को भी पाक का अंग मानने से इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications