India Strike on Pakistan: भारत की स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट, नागरिकों को बनाया निशाना, 3 की मौत

India Strike on Pakistan: आतंकियों पर भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भारत ने ऑपरेशन सिंदुर (Operation Sindoor) की तहत पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के 9 आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई की है।

इस एक्शन के बाद पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत दिखा रहा है और LOC पर आम लोगों के ऊपर फायरिंग कर रहा है। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है।

India Strike on Pakistan

आर्टिलरी के जरिए गोलीबारी

पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करते हुए LOC पर भारी गोलीबारी कर रहा है। आर्टिलरी (तोप) के जरिए पाकिस्तानी सेना आम लोगों को निशाना बना रही है। भारतीय सेना की तरफ से उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

भारतीय सेना ने क्या कहा?

वहीं पाकिस्तान के इस कार्रवाई पर भारतीय सेना ने बताया कि, 06-07 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना ने मनमाने तरीके से गोलीबारी की, जिसमें जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से तोपखाने से गोलीबारी भी शामिल थी। अंधाधुंध गोलीबारी में तीन निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।'

राजनयिक स्तर पर भी घेराबंदी शुरू

वहीं इस कार्रवाई के बाद भारत ने राजनयिक स्तर पर भी काम करना शुरू कर दिया है।
वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने कई देशों में अपने समकक्षों से बात की है और उन्हें भारत द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी है। इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, UAE और रूस शामिल हैं।

ये भी पढ़ें India Strike on Pakistan: सेना की कार्रवाई पर एकजुट विपक्ष, सरकार को मिला पूरा समर्थन, नेताओं ने क्या कहा?

इन 9 जगहों पर स्ट्राइक

वहीं सूत्रों से खबर आई है कि,भारतीय सेना द्वारा सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए 9 ठिकानों में से चार पाकिस्तान में और पांच पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हैं। पाकिस्तान में स्थित ठिकानों में बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट शामिल हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया। तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें India Strike on Pakistan: भारत के एक्शन से दुनियाभर में हड़कंप, ट्रंप से लेकर पाकिस्तान PM शहबाज ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+