'कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का है और हमेशा रहेगा...', भारत ने UN में पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए जमकर लताड़ा
'कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा...', भारत ने UN में पाकिस्तान को आतंकवाद के लिए जमकर लताड़ा
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बहस के दौरान पाकिस्तान द्वारा बार-बार जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने और रूस के खिलाफ यूएन में वोट ना करने के मुद्दे पर भारत ने पाक को करारा जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में जवाब देते हुए कहा, ''जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र हमेशा भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा... हम पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को रोकने का आह्वान करते हैं ताकि हमारे नागरिक अपने जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का आनंद ले सकें।''
Recommended Video

रुचिरा कंबोज ने कहा, पाकिस्तानी राजनयिक मुनीर अकरम ने दो स्थितियों को एक ही जैसा दिखाने का प्रयास किया है, वह बार-बार पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हैं। हमने देखा है कि एक प्रतिनिधिमंडल (पाकिस्तान) द्वारा इस मंच का दुरुपयोग करने और मेरे देश के खिलाफ बेकार और व्यर्थ टिप्पणी करने की कोशिश हमेशा की गई है।''
#WATCH | Entire territory of J&K is & will always be an integral part of India... We call on Pakistan to stop cross-border terrorism so our citizens can enjoy their right to life & liberty: Ruchira Kamboj, Permanent Representative to the UN
— ANI (@ANI) October 12, 2022
(Source: UN TV) pic.twitter.com/cKY0QoRNCm
रुचिरा कंबोज ने कहा, इस तरह का बयान बार-बार देना उनके मानसिकता को दिखाता है। वे हर बार एक नया झूठ बोलते हैं। हम हमेशा से पाकिस्तान से आतंकवाद रोकने के लिए कहते हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के संबंध में यूएनजीए में वोट ना देने के अपने स्पष्टीकरण में कहा, ''मेरे प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह (रूस-यूक्रेन जंग) युद्ध का युग नहीं है और ना ही हो सकता है। हम बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान में विश्वास करते हैं। भारत इसी दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है और इसलिए भारत ने वोट ना करने से दूर रहने का फैसला किया है।''
My Prime Minister has said unequivocally that this cannot be an era of war. With this firm resolve to strive for a peaceful solution through dialogue and diplomacy, India has decided to abstain: Ruchira Kamboj, Permanent Representative to the UN at UNGA pic.twitter.com/9E36kdcn8c
— ANI (@ANI) October 12, 2022
रूस-यूक्रेन जंग पर रुचिरा कंबोज ने कहा, चूंकि विकासशील देशों को ईंधन, खाद्य और उर्वरक आपूर्ति में रूस-यूक्रेन संघर्ष के परिणमाों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसलिए हम सभी के लिए ये जरूरी है कि साउथ ग्लोबल की आवाज सुनी जाए। उनकी परेशानियों को सुना जाए और सही तरीके से उसका समाधान किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications