अमेरिका से विपरीत भारत-सिंगापुर ट्रेड पॉलिसी, 30 नए प्रोडक्ट्स पर टैक्स हटा
नई दिल्ली। एक तरफ जहां अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर चल रहा है, जिसमें दोनों ही देशों ने कठोर आयात शुल्क लगाए है। खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का हवाला देते हुए चीनी सामानों पर कई नए आयात शुल्क लगाकर शिकंजा कसा है। वहीं भारत और सिंगापुर ने 30 अन्य प्रोडक्ट्स पर शुल्क हटाने का निर्णय लिया है। भारत और सिंगापुर दिखाया है कि उनकी ट्रेड पॉलिसी ने आज के वक्त में अमेरिकी की नीति से बिल्कुल उलट है।

सिंगापुर के बीजनेस टाइम्स ने शुक्रवार (1 जून) को अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत और सिंगापुर की सरकारों ने अपने रिश्तों और व्यापार को बढावा देने के लिए आपसी सहयोग से 30 अन्य प्रोडक्ट्स पर टैक्स कम करने या हटाने का निर्णय लिया है। सिंगापुर की मिनिस्ट्री ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (MTI) ने कहा कि शुक्रवार को दोनों देशों ने मिलकर इसका निर्णय लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और आसियान देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 30 नए प्रोडक्ट्स पर टैक्स को कम कर दिया जाएगा या फिर पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। भारत और सिंगापुर के बीच ट्रेड के दौरान फूड और नायलॉन समेत कई सेक्टर से टैक्स को हटाया जाएगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन नए नियमों से व्यापार अधिक लचीला हो जाएगा, जिससे कुछ सामान सिंगापुर से उत्पन्न होने के योग्य होंगे, भले ही उत्पादन प्रक्रिया में उपयोग किए जाने वाले छोटे इनपुट टैरिफ वर्गीकरण की आवश्यकता में बदलाव को पूरा न करें। बिजनेस टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि एमटीआई के मुताबिक, मशीनरी पार्ट्स और खाद्य तेल जैसे सामानों के लिए नए उत्पाद-विशिष्ट नियम भी बनाए गए हैं और ये कदम भारत से सिंगापुर के निर्यात के लिए बहुत ही अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications