आज से पोलियो फ्री हो जाएगा भारत

इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। भारत को आज विश्व स्वास्थ्य संगठन पोलियो मुक्त घोषित कर देगा। भारत जैसे देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसमें हर साल एक लाख से भी ज्यादा बच्चे अपंगता के शिकार होते थे। 2009 तक भारत में पूरी दुनिया के आधे से अधिक पोलियो के मामले दर्ज किए जाते थे।
भारत को पोलियो मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रायल ने बड़ी पहल की है। पिछले कुछ सालों में भारत ने पोलियो विरोधी अभियान में 24 लाख वॉलंटियर और डेढ़ लाख कर्मचारियों को एकजुट किया है। पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए सरकार हर साल एक हजार करोड़ रुपए खर्च करती है। हर साल 6 से 8 बार पोलियो टीकाकरण के अभियान चलाए जाते हैं। जिसमें 17 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलिया से बचाने की दवा दी जाती है। एक ओर जहां पोलियो को पूरी तरीके से रोक दिया गया है वहीं दूसरी ओर भारत अब भी शिशु मृत्युदर में दुनिया में पहले स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications