Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना आपदा के बीच भारत ने की किंम जोग उन की मदद, 10 लाख डॉलर की दवाइयां भेजीं

नई दिल्ली। भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्‍लूएचओ) की तरफ से रिक्‍वेस्‍ट होने के बाद अब नॉर्थ कोरिया की मदद का जिम्‍मा उठाया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि भारत, नॉर्थ कोरिया को 10 लाख डॉलर की मदद करने जा रहा है। इस मदद में भारत की तरफ से नॉर्थ कोरिया को मेडिकल उपकरण और दवाईयां भेजी जाएंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत सरकार, नॉर्थ कोरिया से आ रही खबरों को लेकर सजग और संवेदनशील है। इसलिए टीबी के इलाज के लिए मदद का फैसला किया गया है।

kim-jong-150

किम जोंग उन को दिया गया मैसेज

विदेश मंत्रालय के मुताबिक नॉर्थ कोरिया को यह मदद डब्‍लूएचओ के टीबी प्रोग्राम के तहत दी जा रही है। इन दवाओं की पहली खेप, नॉर्थ कोरिया में भारत के राजदूत अतुल मल्‍हारी गोतसर्वे ने देश के ऑफिसर्स को सौंपी है। जिस समय मदद सौंपी गई, उस समय डब्‍लूएचओ के अधिकारी मौजूद थे। राजदूत अतुल मल्‍हारी ने कुछ ही दिन पहले तानाशाह किम जोंग उन को बधाई संदेश दिया था। यह संदेश इस समय काफी सुर्खियों में है। भारतीय राजदूत के संदेश को न केवल नॉर्थ कोरिया के सरकारी अखबार में जगह मिली बल्कि टीवी पर भी उसका प्रसारण किया गया। नॉर्थ कोरिया मामलों के जानकार कहते हैं कि बाकी दुनिया से कटे इस देश में ऐसा बहुत कम होता है कि किसी विदेशी राजनयिक के संदेश को इतनी तवज्‍जो दी जाती हो। नॉर्थ कोरिया के सरकारी टीवी चैनल नेशनल टेलीविजन ऑफ नॉर्थ कोरिया पर प्राइम टाइम में न केवल भारत का जिक्र हुआ बल्कि भारतीय राजदूत के संदेश को पढ़ा गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+