अमेरिका और रूस की तर्ज पर दिल्ली को मिसाइल शील्ड से किया जाएगा सुरक्षित
नई दिल्ली। जिस तरह से 2008 में मुंबई की सड़कों पर आतंकियों ने खुलेआम फायरिंग की थी उसके बाद देश की राजधानी में इस तरह के हमलें ना हों इसके लिए सरकार पुख्ता कदम उठा रही है। सरकार एयरक्राफ्ट, मिसाइल्स और ड्रोन्स की मदद से इस तरह के किसी भी हमले को विफल करने की तैयारी में जुट गई है। यही नहीं इसके साथ मिसाइल को शील्ड से सुरक्षित भी किया जा रहा है और पुराने एयर डिफेंस सिस्टम से इसे अलग किया जा रहा है।

1 बिलियन यूएस डॉलर का खर्च
अगर किसी भी स्थिति में मुंबई हमले की तरह दिल्ली में आतंकी हमला होता है तो उस स्थिति से निपटने के लिए वीआईपी नो फ्लाइ जोन में बदलाव किया जा रहा है कि जिससे कि संदिग्ध प्लेन को बिना प्रोटोकॉल तोड़े मार गिराया जा सके। सूत्रों के अनुसार डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल की हाल ही में बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता खुद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने की थी। इस दौरान उन्होंने नेशनल एडवांस सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम-2 को मंजूरी दे दी है, जिसकी कुल कीमत 1 बिलियन यूएस डॉलर है।

नासाम्स को मंजूरी
इसके साथ ही दिल्ली एरिया एयर डिफेंस प्लान को भी पूरी तरह से फिर से पुख्ता किया जा रहा है, जिसमे वीआई 89 एरिया को बनाया जा रहा है, जिसमे राष्ट्रपति भवन, संसद, नॉर्थ ब्लाक, साउथ ब्लॉक को भी शामिल किया गया है। वहीं अगर किसी भी तरह का संभावित हमला होता है तो उस हमले को तुरंत विफल करने की पूरी तैयारी की गई है। इस तकनीक का नाम नासाम्स (NASAMS) है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए 3डी सेंटीनल राडार, शॉर्ट एवं मीडिया रेंज मिसाइल, लॉचर्स, फायर डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर और सी एंड सी युनिट्स सका गठन किया गया है।

कई देशों में इस्तेमाल होती है तकनीक
यही नहीं संभावित हमले के दौरान अगर कोई दुश्मन क्रूज मिसाइल, एयरक्राफ्ट और ड्रोन्स जद में आता है तो तो उसे तुरंत मार गिराया जाएगा। यह तकनीक अमेरिका, सहित तमाम नाटो देशो, इसराइल, रूस, यूरोपीय देशा में इस्तेमाल की जाती है। भारत में नासाम्स को मंजूरी ऐसे समय पर मिली है जब डीआरडीओ टू टायर बैलिस्टिक मिसाइल्स डिफेंस शील्ड को तैयार करने के अपने अंतिम चरण में है।
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान: सरकार बनाने के लिए सीटें जुगाड़ने में लगे इमरान, विपक्ष बड़ा आंदोलन छेड़ने की तैयारी में
इसे भी पढ़ें- मन की बात: तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर रहे युवा- PM मोदी
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications