हिजाब और धर्म संसद पर इस्लामिक देशों के संगठन को भारत का जवाब, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली, 15 फरवरी: इस्लामिक देशों के संगठन OIC ने भारत में हिजाब विवाद और हाल ही में हरिद्वार में की धर्म संसद को लेकर नाराजगी जताई। ओआईसी के महासचिव ने अपने बयान के जरिए भारत के मुस्लिम लोगों के खिलाफ भ्रामक बयान दिया, जिसके बाद अब इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन ( OIC) को भारत की तरफ से जवाब दिया गया है।

इस्लामिक देशों के समूह के बयानों पर मंगलवार को भारत की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। ओआईसी के महासचिव के हालिया बयान के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि हमने भारत से संबंधित मामलों पर इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के महासचिव के एक और प्रेरित और भ्रामक बयान पर ध्यान दिया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में मुद्दों को हमारे संवैधानिक ढांचे और मैकेनिज्म के अंतर्गत सुलझाया जाता है। जिसमें लोकतांत्रिक सिद्धांतों और नीतियों के अनुसार माना और हल किया जाता है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा कि OIC सेक्रेटेरिएट की सांप्रदायिक मानसिकता इन वास्तविकताओं से अलग है, जिसे अनुमति नहीं देती है।
वहीं आगे कहा कि भारत के खिलाफ अपने नापाक प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए ओआईसी निहित स्वार्थों के लिए ऐसा कर रही हैं। नतीजतन, इसने केवल अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि ओआईसी के दुनिया भर के 57 मुसलमान बहुल देश सदस्य हैं, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications