अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को गैंगरीन, काटा जा सकता है पैर?
कराची/मुंबई। एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अपनी खराब सेहत के कारण सुर्खियों में है। खबर है कि दाऊद को गैंगरीन हो गया है जिसके चलते उसका पैर काटा जा सकता है और उसकी जगह नकली पैर लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि दाऊद डायबिटीज और हाई बल्ड-प्रेशर का मरीज है।
सीएनएन-न्यूज18 के मुताबिक दाऊद को तीन महीने पहले अपने घर में ही वॉक करते वक्त चोट लग गई थी लेकिन डायबिटीज के कारण वो ठीक नहीं हो पायी और अब वो गैंगरीन जैसे विकराल रोग में तब्दील हो चुकी है जो कि जानलेवा भी हो सकती है इस कारण अब उसकी सर्जरी की बात हो रही है।
दाऊद का कराची के अस्पताल में चल रहा था इलाज
इसके इलाज के लिए दाऊद को कराची के अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था लेकिन अभी वो अपने घर पर है, जहां उसका इलाज हो रहा है। डाक्टर 10-15 दिन और इंतजार करेंगे और अगर चोट सही नहीं होती है तो वो दाऊद का पैर काट सकते हैं क्योंकि चोट का जहर शरीर में फैलने का डर है।
लेकिन दाऊद के करीबी छोटा शकील ने इस बात का खंडन करते हुए कहा है कि न्यूज ऐजेंसियां गलत खबर प्रसारित कर रही है, भाई को कुछ नहीं हुआ है वो पूरी तरह से ठीक है।
दाऊद इस समय आईएसआई के प्रोटेक्शन में
चैनल के मुताबिक दाऊद इस समय आईएसआई के प्रोटेक्शन में हैं और इसी कारण पाकिस्तान में ही उसका इलाज हो रहा है, इससे यह बात पूरी तरह से साबित हो गई कि पाकिस्तान हमेशा से झूठ बोलता आया है। दाऊद को उसी ने संरक्षण दिया है इस कारण वो आज तक पकड़ में नहीं आ पाया है।













Click it and Unblock the Notifications