भारत का व्यापारिक निर्यात 400 बिलियन डॉलर के पार, पीयूष गोयल बोले- यह किसानों के लिए यह बड़ी उपलब्धि
नई दिल्ली, मार्च 23। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि भारतीय इतिहास में पहली बार हमारा व्यापारिक निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 बिलियन डॉलर को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल 'कश्मीर फाइल्स' की तरह है, यह 'मेक इन इंडिया' ब्लॉकबस्टर है, यह ताकत का सामूहिक प्रदर्शन है।

किसान और उद्यमियों के लिए बड़ी उपलब्धि- पीयूष गोयल
पीयूष गोयल ने आगे कहा कि पिछले दो साल से भारत समेत दुनियाभर में जो विपरीत परिस्थितियां, उन्हें देखते हुए यह मुकाम हासिल करना बहुत बड़ी बात है। पीयूष गोयल ने कहा कि पहले कोविड और अब रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यह उपलब्धि हमारे युवा उद्यमियों, किसानों, MSMEs के दृढ़ संकल्प, क्षमता का एक सच्चा प्रमाण है। यह सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन है कि भारत यह कर सकता है, किया है और करता रहेगा।
14 मार्च तक 390 अरब डॉलर था व्यापारिक निर्यात
आपको बता दें कि इससे पहले 14 मार्च को पीयूष गोयल ने बताया था कि देश का व्यापारिक निर्यात 390 अरब डॉलर है और बहुत जल्द यह 400 अरब डॉलर को पार कर जाएगा। पीयूष गोयल ने यह बात ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही थी। को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जबकि वाहन कलपुर्जा उद्योग ने 60 करोड़ डॉलर का व्यापार अधिशेष हासिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications