आज भारत शुरु करेगा 'मंगल' पर विजय अभियान

satellite
नयी दिल्ली। भारत ने मंगल ग्रह पर विजय का अभियान शुरु कर दिया है। मंगलयान पीएसएलवी रॉकेट आज दोपहर ठीक 2 बजकर 38 मिनट पर श्रीहरिकोटा से उड़ कर विजय अभियान की शुरुआत करेगा। ये रॉकेट नैनो कार के बराबर के इस मंगलयान को अंतरिक्ष में छोड़ देगा। जहां कुछ दिन पृथ्वी के चक्कर काटने के बाद ये नौ महीने की मुश्किल यात्रा पर मंगल की ओर बढ़ जाएगा।

मंगल मिशन के साथ ही भारत दूसरे ग्रह के लिए अभियान चलाने वाला एशिया का पहला और दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। धरती से करीब 40 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मंगल ग्रह के लिए अभियान मंगलवार को शुरू होगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक शीर्ष अधिकारी ने मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) से पहले आईएएनएस से कहा, "अब तक रूस, अमेरिका और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने ही मंगल अभियान चलाया है। भारत दुनिया में चौथा और एशिया में पहला होगा।" अभियान चेन्नई से करीब 80 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से शुरू होगा।

धरती के लगभग समान मंगल भी अपनी धुरी पर 24 घंटे 37 मिनट में एक घुर्णन लगाती है। हालांकि धरती जहां 365 दिन में सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करती है, वहीं मंगल को इसमें 687 दिन लगते हैं।

इस अभियान पर 450 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। राधाकृष्णन ने कहा कि ऑर्बिटर को मंगल की कक्षा में पहुंचने में नौ महीने लगेंगे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के पास इस अभियान की तैयारी के लिए सिर्फ 15 महीने का वक्त था, क्योंकि अगला अवसर 780 दिन के बाद जनवरी 2016 में ही मिल सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+