भारत ने पाकिस्तान से कहा कश्मीर भारत का अंदरुनी मसला
नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान की ओर से हाल ही में कश्मीर और अफजल गुरु पर आए एक बयान पर कड़ा जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान को साफ कर दिया है कि कश्मीर भारत का अंदरुनी मसला है। इस पर पाकिस्तान की ओर से आने वाली गैरजरूरी टिप्पणियां स्वीकारी नहीं जाएंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया और पाक को साफ कर दिया कि जम्मू कश्मीर भारत का अंदरूनी मामला है और हमेशा रहेगा। जम्मू कश्मीर के बारे में पाकिस्तान की अनावश्यक टिप्प्णी अस्वीकार्य है।
कश्मीर मकसद के लिए हाफिज सईद की नजरें इंडियन मीडिया पर
वह पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अपने समकक्ष मुहम्मद नफीस जकारिया के एक बयान का जिक्र कर रहे थे।
जकारिया ने कहा था कि कश्मीरी लोगों ने अफजल गुरु के अन्यायोचित मामले को कभी स्वीकार नहीं किया। वैसे न सिर्फ कश्मीर बल्कि जेएनयू में जो कुछ चल रहा है उस पर पाकिस्तान और यहां की मीडिया की नजरें हैं।
पाक मीडिया इस मामले को जोर-शोर से उठा रहा है और कन्हैया की गिरफ्तारी को लेकर भारत सरकार की आलोचना कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications