आर्टिकल 370 खत्‍म होने के बाद बौखलाए पाकिस्‍तान को भारत की तरफ से पहला मैसेज

नई दिल्‍ली। पांच अगस्‍त को जब से भारत ने जम्‍मू कश्‍मीर में लागू धारा 370को खत्‍म करने का फैसला किया है तब से ही पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है। उसने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो उसके लिए अहितकर हैं। अब भारत की तरफ से पहली बार पाकिस्‍तान के रुख पर आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी किया और पाक के कदमों पर अफसोस जाहिर किया है।

india-pakistan

फैसलों का एक बार समीक्षा करे पाक

विदेश मंत्रालय की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमें कहा गया है, 'भारत सरकार उन कदमों पर अफसोस जाहिर करती है जो कल पाकिस्‍तान की तरफ से उठाए गए हैं। इसके साथ ही हम उनसे अपील करते हैं कि एक बार उन फैसलों की समीक्षा करे ताकि कूटनीतिक संपर्क के सामान्‍य माध्‍यमों को संरक्षित रखा जा सके।' बयान में आगे कहा गया, 'हमनें ऐसी रिपोर्ट्स देखी हैं कि पाकिस्‍तान ने फैसला कर दिया द्विपक्षीय संबंधों के सिलसिले में कुछ तय कदम उठाने जा रहा है जिसमें राजनयिक संबंधों को कमतर करना भी शामिल है।'

भारत के राजदूत बिसारिया को निकाला

बुधवार को पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से अपना एयरस्‍पेस बंद करने का ऐलान किया। साथ ही उसने अपने उच्‍चायुक्‍त को भी भारत से बुलाने का फैसला किया है। पाकिस्‍तान ने भारत के उच्‍चायुक्‍त अजय बिसारिया को निकाल दिया और भारत के साथ सभी तरह के द्विपक्षीय व्‍यापारिक संबंध खत्‍म कर लिए हैं। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ऐलान किया कि पाकिस्‍तान, दिल्‍ली से अपने राजदूत को वापस बुला रहा है।जबकि सरकार की तरफ बयान जारी कर व्‍यापारिक संबंध खत्‍म करने की जानकारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+