मात्र 10 दिन में दो से तीन लाख हुए कोरोना के केस, शनिवार को टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। देश में शुक्रवार को कोरोना के मामले बढ़कर 3 लाख के पार हो गए। अब भारत दुनिया का चौथा देश है, जहां 3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की जद में हैं। देश में महज 10 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2 लाख से बढ़कर 3 लाख के पार हो गए हैं। एक दिन में सबसे ज्यादा 11,458 मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3 लाख 8 हजार 993 हो गए हैं, वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है।

भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश

भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश

कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित आंकड़ों की वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, भारत को संक्रमण के एक लाख मामले तक पहुंचने में 64 दिन लगे। अगले पखवाड़े में मामले बढ़कर दो लाख हो गए अब देश में संक्रमण के 308,993 मामले के साथ भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मामले दुगुने होने की दर 15.4 दिन से बढ़कर 17.4 दिन हो गई है। मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकडों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 1,45,779 है, वहीं 1,54,329 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: स्वाद और गंध की क्षमता में हो कमी तो हो जाइए सावधान... | वनइंडिया हिंदी
    पहले 50 हजार मामले होने तक 98 दिन लगे

    पहले 50 हजार मामले होने तक 98 दिन लगे

    देश में संक्रमण की शुरुआत से लेकर 50 हजार मामले होने तक 98 दिन लगे। इसके बाद रफ्तार तेज हो गई। अगले 50 हजार मामले महज 12 दिनों में सामने आए। फिर एक लाख से 1.5 लाख मामले होने में 8 दिन और 1.5 लाख से 2 लाख होने में 7 दिन लगे। अब हर पांच दिनों में 50 हजार मामले आ रहे हैं। 2 लाख से 2.5 लाख केस होने में 5 दिन और 2.5 लाख से 3 लाख केस होने में महज 5 दिन लगे। तीन लाख मरीजों में से डेढ़ लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 49.34% है। मतलब हर 100 में से 49 मरीज ठीक हो रहे हैं।

    देश में अब तक 49.9 प्रतिशत मरीज ठीक हुए

    देश में अब तक 49.9 प्रतिशत मरीज ठीक हुए

    स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि, देश में अब तक 49.9 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से शनिवार को हुई 386 मौत के मामलों में से दिल्ली में सबसे अधिक 129 और महाराष्ट्र में 127 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पहली बार शुक्रवार को दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए। शनिवार को कोरोना से गुजरात में 30, उत्तर प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 18, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में नौ-नौ, कर्नाटक और राजस्थान में सात-सात, हरियाणा और उत्तराखंड में छह-छह, पंजाब में चार, असम में दो, केरल, जम्मू कश्मीर तथा ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    कोरोना से अब तक कुल 8,884 लोगों की मौत

    कोरोना से अब तक कुल 8,884 लोगों की मौत

    देश में कोरोना से अब तक कुल 8,884 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3,717 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,415 लोगों की मौत गुजरात में, 1,214 लोगों की मौत दिल्ली में, 451 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 440 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में, 367 की मौत तमिलनाडु में, 365 की मौत उत्तर प्रदेश में, 272 की मौत राजस्थान में और 174 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई। आंध्र प्रदेश में 80 , कर्नाटक में 79 की, हरियाणा में 70 की, पंजाब में 63 की, जम्मू-कश्मीर में 53 की, बिहार में 36 की, केरल में 19 की, उत्तराखंड में 21 की, ओडिशा में 10 की तथा झारखंड और असम में आठ-आठ लोगों की मौत संक्रमण से हुई।

    कोरोना संक्रमण के राज्यवार आंकड़े

    कोरोना संक्रमण के राज्यवार आंकड़े

    • महाराष्ट्र -1,01,141 (सर्वाधिक)
    • तमिलनाडु - 40,698
    • दिल्ली - 36,824
    • गुजरात-22,527
    • उत्तर प्रदेश-12,616
    • राजस्थान -12,068
    • मध्य प्रदेश-10,443
    • पश्चिम बंगाल -10,244
    • कर्नाटक- 6,516
    • हरियाणा -6,334
    • आंध्र प्रदेश-5,680
    • जम्मू-कश्मीर-4,730
    • तेलंगाना -4,484
    • ओडिशा-3,498
    • असम-3,498
    • उत्तराखंड-1,724
    • झारखंड- 1,617
    • पंजाब-2,986
    • केरल - 2,322
    • छत्तीसगढ़-1,424
    • त्रिपुरा-961
    • हिमाचल प्रदेश-486
    • गोवा-463
    • मणिपुर -385
    • चंडीगढ़-334
    • पुडुचेरी- 157
    • लद्दाख-239
    • नगालैंड-156
    • मिजोरम-104
    • अरूणाचल प्रदेश- 67
    • सिक्किम-63
    • मेघालय -44
    • अंडमान-निकोबार-38
    • दादरा नगर हवेली और दमन-दीव -30

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+