भारत में Corona के कुल केस 50 लाख के पार, अबतक 82 हजार से ज्‍यादा मौतें

नई दिल्‍ली। भारत में मंगलवार की रात कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 50 लाख के पार पहुंच गए। 40 लाख की संख्या पार करने के महज 11 दिन बाद भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 39,26,096 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं सरकार का कहना है कि दुनिया में भारत रिकवरी के मामले में सबसे आगे है। खबर लिखे जाने तक भारत में कोरोना के कुल केस 50,05,963 हो गए हैं। वहीं इस जानलेना वायरस से भारत में अब तक 82 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में Corona Cases 50 लाख पार, जानिए पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    corona

    इससे पहले दिन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 78.28 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 9,90,061 थी। जो कुल संक्रमितों का 20.08 प्रतिशत है। मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों में से आधे के करीब (48.8 प्रतिशत) तीन राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से हैं। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल और तेलंगाना का कुल इलाज करा रहे मरीजों में करीब एक चौथाई (24.4 प्रतिशत) योगदान है।

    1.64% है कोरोना मृत्युदर

    मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। रिकवर होने वालों की अधिक संख्या के कारण ठीक हो चुके मरीजों और ऐक्टिव मरीजों के बीच अंतर भी लगातार बढ़ रहा है। यह अंतर अब 22 लाख के पार चला गया है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,90,061 मरीजों का इलाज चल रहा है। यह कुल मामलों का 20.08 फीसदी है।

    4 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा ऐक्टिव केस

    बता दें कि देश में 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां ऐक्टिव केसों की संख्या 5,000 से कम है। इसके अलावा देश में 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां ऐक्टिव केसों की कुल संख्या 5,000 और 50,000 के बीच है, जबकि ऐसे मात्र चार राज्य हैं जहां ऐक्टिव केसों की संख्या 50,000 से अधिक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+