बड़ी खबर: 2 जनवरी से देश के सभी राज्‍यों में कोरोना वैक्‍सीन का ड्राई रन शुरू

नई दिल्‍ली। भारत में कोरोना वैक्‍सीन को लेकर एक अच्‍छी खबर आई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि 2 जनवरी यानी शनिवार को देश के हर राज्‍य में वैक्‍सीनेशन का ड्राई रन होगा। इसके लिए सभी राज्‍यों में कुछ चुनिंदा जगह चुने जाएंगे। बता दें कि इसके पहले 28 और 29 दिसंबर के 4 राज्‍यों में ड्राई रन का आयोजन किया गया था।

Recommended Video

    Corona Vaccine Dry Run: 2 January 2021 से पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन | वनइंडिया हिंदी
    बड़ी खबर: 2 जनवरी से देश के सभी राज्‍यों में कोरोना वैक्‍सीन का ड्राई रन शुरू


    अबतक देश के 4 राज्यों में ही ऐसा ड्राई रन किया गया था। जिसमें पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में किया गया था। चारों राज्यों में ड्राई रन को लेकर अच्छे रिजल्ट सामने आए थे, जिसके बाद अब सरकार ने पूरे देश में इस ड्राई रन को लागू करने का फैसला किया है।इसके लिए 96 हजार डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी गई है। इसके लिए हेलपलाइन नंबर 104 जारी किया गया है। केंद्र सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

    आज पीएम मोदी ने भी राजकोट में एम्स अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये संकेत दिये थे कि जल्द ही कोरोना की वैक्सीन की खुराक जरूरत मंद उनलोगों को दी जाएगी, जो लिस्ट में सबसे पहले आते हैं। इसके साथ ही बुधवार को DCGI के डॉक्टर वीजी सोमानी ने वैक्सीन से जुड़ा अहम बयान दिया था। सोमानी ने कहा कि नए साल में हम खाली हाथ नहीं होंगे।

    क्‍या होता है ड्राई रन में

    स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, ड्राई रन में राज्यों को अपने दो शहरों को चिन्हित करना होगा। इन दो शहरों में वैक्सीन के शहर में पहुंचने, अस्पताल तक जाने, लोगों को बुलाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन इस तरह किया जाएगा, जैसे वैक्सीनेशन हो रहा हो।

    साथ ही सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर जिस कोविन मोबाइल ऐप को बनाया है, उसका भी ट्रायल किया जाएगा। ड्राई रन के दौरान जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी होती है, उन्हें SMS भेजा जाएगा। उसके बाद अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्यकर्मी वैक्सीनेशन पर काम करेंगे।

    मुख्य रूप से इसमें वैक्सीन के स्टोरेज, वितरण और टीकाकरण की तैयारियों को परखा जाता है। जो कि शहर के बड़े सरकारी अस्पतालों या अन्य जगहों पर की जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+