दार्जिलिंग चाय उत्पादनः 20 साल तक ले पाएंगे इस बेहतरीन चाय की चुस्की
दार्जिलिंग। देश के पसंदीदा चाय बागानों पर लगता है कुदरत मेहबान नहीं है। दरअसल, इसके लिए यह बुरी खबर है कि चाय के बागान जो देशभर में पसंद किए जाते हैं, यहां की चाय देश-विदेश में पी जाती है। वही अब घट रही है। खबर है कि हर साल चाय का उत्पादन तेजी से घट रहा है। जानकारों का मानना है कि आने वाले बीस सालों में यह चाय के बागान खत्म हो जाएंगे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चाय उत्पादन कितनी तेजी से घट रहा है।

जानकारी के मुताबिक पहसे से करीब पच्चीस लाख किलो सालाना चाय कम पैदा हो पा रही है। आपको बता दें कि उत्पादन बढ़ाने के लिए शुरू किया गया 15 क्विंटल अब नाकाम हो चुका है। इस पर छप रहीं रिपोर्टों के मुताबिक यह चाय के बागान अंग्रेजों के जमाने के हैं। जो सौ साल से ज्यादा पुराने माने जाते हैं। गौरतलब है कि पहले 11 मिलियन किलो चाय का उत्पादन घटकर 8-9 मिलियन किलो हो गया है।
बताया जा रहा है कि बागानों पर रसायनों के इस्तेमाल से बुरा प्रभाव पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications