कोरोना विस्फोट: देश में बीते 24 घंटे में सामने आए 93,249 नए केस, प्रशासन की बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश में कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है, ताजे आंकड़े डराने वाले हैं। रविवार को स्वास्थ्यमंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 93,249 नए कोरोना के केस सामने आए हैं, जो कि अक्टूबर 2020 के बाद से आए अब तक के सबसे अधिक आंकड़े हैं।

कोरोना विस्फोट: देश में पिछले 24 घंटे में 93,249 नए मामले

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid 19 के पिछले 24 घंटे में 93249 नए मामले, 513 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    तो वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 513 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,24,85,509 हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा 1,64,623 पहुंच गया है।, देश में एक्टिव केस 6,91,597 हैं, जबकि1,16,29,289लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 7,59,79,651 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है।

    सुपरस्टार अक्षय कुमार भी कोरोना संक्रमित

    कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट्र हैं, यहां कि स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। कोरोना की चपेट में कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री भी आ चुके हैं। सुपरस्टार अक्षय कुमार भी आज कोरोना संक्रमित निकले हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है।

    मुंबई की हालत काफी खराब

    आपको बता दें कि देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। प्रदेश की राजधानी मुंबई में संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को यहां पिछले 24 घंटे में 9 हजार से अधिक नए मरीज मिले जबकि इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि कोरोना वायरस प्रसार पर काबू पाने के लिए अब महाराष्ट्र सरकार लॉकडाउन जैसे सख्त फैसले पर विचार कर रही है।

    कोरोना विस्फोट: देश में पिछले 24 घंटे में 93,249 नए मामले

    वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़े हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मामले तेजी से बढ़े हैं। दो दिन में 900 से ज्यादा मामले आने के बाद आज लखनऊ में कोरोना के एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। ये लखनऊ में इस साल यानी 2021 में कोरोना के नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। यूपी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+