लगातार दूसरे दिन कोरोना के केस 1 लाख से कम, 24 घंटों में मिले 92596 नए मरीज

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है।

नई दिल्ली, 9 जून: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कमजोर पड़ती हुई नजर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 92,596 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2219 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बीते एक दिन में कोरोना वायरस के 1,62,664 मरीज ठीक भी हुए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में अब कोरोना वायरस के कुल केस 2,90,89,069 और रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2,75,04,126 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम केस दर्ज, 2219 की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण देश में अब एक्टिव केस घटकर 12,31,415 हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी थी कि देश में इस समय होम आइसोलेशन और अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट 94.3 फीसदी है। वहीं, देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 23,90,58,360 डोज दी जा चुकी हैं।

    दैनिक मामलों में 33 फीसदी की गिरावट
    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लव अग्रवाल ने बताया, 'पिछले एक हफ्ते के दौरान कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में 33 फीसदी और एक्टिव केस में 65 फीसदी की गिरावट आई है। अगर राज्यवार बात करें तो देश में इस समय 15 राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से भी कम है। इसके अलावा देश में 322 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले एक महीने के दौरान कोरोना वायरस के मामले लगातार घटे हैं।' आपको बता दें कि कोरोना वायरस के घटते मामलों को देखते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+