Coronavirus: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 830 नए मामले आए सामने, 1771 लोग हुए ठीक

Coronavirus: देश में कोरोना वायरस अपने अंतिम चरण में है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना वाययरस के जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में भारत में 830 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 1771 लोग कोरोना से पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 21607 है। बता दें कि मंगलवार को कोरोना के 862 नए मामले सामने आए थे जबकि 1503 लोग ठीक हुए थे। सोमवार को देश में कोरोना के 1334 नए मामले सामने आए थे, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले 186 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोरोना के मामले इतने कम मामले सामने आए हैं।

coronavirus

इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना के 862 नए मामले सामने आए थे, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई थी। मंगलवार की तुलना में आज कोरोना के कुल मामलों में 32 मरीजों की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव केस में 937 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल देश में कोरोना के अभतक कुल 4 करोड़ 46 लाख 45 हजार 768 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो यह संख्या 44095180 है। कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.76 फीसदी है। वहीं कुल कोरोना मामलों में अब संक्रमित मरीजों का फीसदी सिर्फ 0.05 प्रतिशत है। डेली पॉजिटिविटी दर की बात करें तो यह 1.05 फीसदी है। सरकार की ओर से हर संभव कोशिश की जा रही है कि कोरोना के मामलों को कम किया जाए। इसी प्रयास में कोरोना टीकाकरण अभियान ने अहम भूमिका निभाई है। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 219 करोड़ 57 डोज लोगों को दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 96633 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+