72 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 70421 केस, लेकिन 3921 मरीजों की मौत
नई दिल्ली, 14 जून। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,421 नए मामले सामने आए हैं जोकि पिछले 72 दिनों में सबसे कम हैं। अच्छी बात यह है कि संक्रमण की रफ्तार ना सिर्फ कम हो रही है बल्कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की सख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में 119501 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं वहीं 3921 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है।

Recommended Video
देश में अभीतक कोरोना संक्रमण के कुल 29510410 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 28162947 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से भारत में अभी तकु 374305 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 973158 हैं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी की एक बड़ी वजह है कि देश में टीकाकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। देश में अभी तक कोरोना वैक्सीन की कुल 254849301 डोज दी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications