एक दिन के भीतर देश में मिले कोरोना के 54366 नए केस, 690 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बेशक पहले से कमी हुई है लेकिन अब भी 50 से 60 हजार के बीच ही मामले मिल रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 54366 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 690 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 77,61,312 हो गई है, जिसमें 6,95,509 सक्रिय मामले, 69,48,497 रिकवर मामले और 1,17,306 मौत शामिल हैं। एक दिन के भीतर ही 73,979 रिकवरी दर्ज की गई हैं।

Recommended Video

    Coronaviris India Update : कुल केस 77,61,312,एक दिन में 54,366 नए मामले | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on friday, total coronavirus cases on friday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on friday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारत का कोरोना वायरस का कुल पॉजिटिविटी रेट 7.81 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.8 फीसदी है। कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 22 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,01,13,085 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 14,42,722 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,359 है, जिसमें 184 सक्रिय मामले और 2,175 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 5,778 नए कोविड-19 मामले, 13,550 डिस्चार्ज और 74 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 7,88,551 हो गई है, जिसमें 92,927 सक्रिय मामले, 6,84,835 डिस्चार्ज और 10,780 मौत शामिल हैं। दिल्ली में 3,882 नए मामले, 2,727 रिकवर मामले और 35 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 3,44,318 हो गए हैं, जिसमें 3,12,918 रिकवर मामले और 6,163 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामले 25,237 हैं।

    महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 7,539 नए कोविड-19 मामले, 198 मौतें और 16,177 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 16,25,197 हैं, जिनमें 42,831 मौतें और 14,31,856 रिकवर मामले शामिल हैं। सक्रिय मामले 1,50,011 हैं। पंजाब में 617 नए मामले, 935 डिस्चार्ज और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,29,693 हो गए हैं, जिनमें 1,21,155 डिस्चार्ज, 4,466 सक्रिय मामले और 4,072 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 402 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले 59,508 हो गए हैं, जिसमें 53,200 रिकवरी और 968 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 584 नए मामले और 10 मौत दर्ज हुई हैं। केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल मामले 90,166 हैं, जिनमें सक्रिय मामले 7,952 हैं।

    राजस्थान में 1,822 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले 1,80,755 हो गए हैं, जिनमें से 18,341 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 1,800 है। तमिलनाडु में 3,077 नए कोविड संक्रमित मामले और 45 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले अब 7,00,193 हैं, जिनमें 34,198 सक्रिय मामले और 6,55,170 रिकवर मामले शामिल हैं, मरने वालों की संख्या 10,825 है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 2402 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 29,131 हो गई है। कोरोना वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 4,27,937 हो गई है। कोविड रिकवरी दर 92.25 फीसदी है।

    Vaccine In India: 100 भारतीय वालंटियर्स को लगाई जाएगी कोरोना की रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+