कम हुए कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 51667 नए केस और 1329 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 25 जून। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में नए संक्रमण की बात करें तो 51667 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में 64527लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 1329 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। देश में अभी तक कुल कोरोना से संक्रमित लोगों की बात करें तो यह संख्या 3,01,34,445 जबकि अभी तक कोरोना से कुल 2,91,28,267 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के चलते देश में अभी तक 2,91,28,267 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि देश में कुल कोरोना के एक्टिव केस इस समय 6,12,868 हैं। अच्छी बात यह है कि देश में टीकाकण की रफ्तार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। अभी तक 30,79,48,744 कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 51,667 नए मरीज मिले, 1329 की गई जान | वनइंडिया हिंदी
    corona

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 30.54 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 1.50 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज इनके पास उपलब्ध है। देश में कोरोना से रिकवरी रेट की बात करें तो यह बढ़कर 96.66 फीसदी तक पहुंच गय है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.98 फीसदी तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 60,73,912 कोरोना की वैक्सीन लगा गई है, जिसके बाद देश में कुल 30,79,48,744 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इसके साथ ही देश में कोरोना टेस्टिंग को भी लगातार बड़ी संख्या में किया जा रहा है। 24 जून तक 39,95,68,448 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। वहीं अकेले 24 जून को 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+