देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 4272 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 40750
नई दिल्ली, 29 सितंबर। टीकाकरण और बूस्टर डोज अभियान रंग लग रहा है। यही वजह है कि भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के 4272 नए केस मिले हैं। वहीं, 4474 लोग ठीक हुए हैं। जिससे देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 40750 हो गई है। देश में इस समय कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 1.35 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 218.17 करोड़ कुल वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें 94.82 करोड़ सेकेंड डोज है, जबकि 20.88 करोड़ बूस्टर डोज है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान 2163248 लोगों का टीकाकरण किया गया है। देश में कोरोना से रिकवरी रेट की बात करें तो इस वक्त रिकवरी रेट 98.72 प्रतिशत है। वहीं, देश का वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.51 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 29 सितंबर को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 203.49 करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी गई है। वहीं, जबकि राज्यों के पास अभी 2.81 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। आपको बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस लगभग खात्मे ही ओर है। अगर लोग कोरोना संक्रमित भी हो रहे हैं, तो हल्के लक्षण ही दिख रहे हैं। वहीं, अब अधिकतर संक्रमितों को अस्पताल ले जाने की भी जरूर नहीं पड़ रही है।
देश में कोरोना से सबसे ज्यादा स्थिति खराब पहली और दूसरी लहर में देखने को मिला था। पहली और दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा लोगों की मौतें हुईं थी। वहीं, पहली और दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में बेड्स की भी कमी हो गई थी।
ये भी पढ़ें- क्या कोरोना की बूस्टर डोज के कारण बढ़ रहा हार्ट डिजीज ? डॉक्टरों से जानिए सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications