महाराष्ट्र का बैकलॉग जुड़ने से 24 घंटों में कोरोना से 3998 लोगों की मौत, 42015 नए मरीज मिले

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली, 21 जुलाई: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में एक बार फिर इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के कारण 3998 लोगों की जान गई है, जबकि 42015 नए मरीज मिले हैं। हालांकि मौतों की संख्या बढ़ने के पीछे वजह यह है कि मृतकों की सूची में महाराष्ट्र का बैकलॉग जोड़ा गया है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वयारस के 36,977 मरीज ठीक हुए है, जो नए मिले मामलों से कम हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 42 हजार नए केस दर्ज, करीब 4000 मौंते | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    पिछले एक दिन में रिकवर हुए मरीजों की संख्या, दैनिक मामलों के मुकाबले घटने की वजह से एक्टिव केस बढ़कर 4,07,170 हो गए हैं। वहीं, नए आंकड़ों के साथ देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3,12,16,337 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,03,90,687 हो गई है। इसके अलावा देशभर में अभी तक कोरोना वायरस की वजह से 4,18,480 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि एक राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.27 फीसदी है, जो लगातार 30वें दिन 3 फीसदी से नीचे बना हुआ है।

    '67.6 फीसदी आबादी के अंदर कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी'
    इससे पहले मंगलवार को केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के चौथे सीरो सर्वे के परिणाम जारी किए और बताया कि देश की करीब 67.6 फीसदी आबादी के अंदर कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अभी भी मास्क का इस्तेमाल और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है। अपनी एडवाइजरी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जब तक जरूरी ना हो, लोग यात्रा करने से बचें और तभी यात्रा करें जब कोरोना वायरस वैक्सीन को दोनों डोज ले चुके हों।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+