Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,742 नये केस आए सामने , 535 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली, 25 जुलाई। देश में कोरोना की चाल पहले से तो सुस्त पड़ी है लेकिन उसका प्रकोप कम नहीं हुआ है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,742 नए केस सामने आए हैं और 535 लोगों ने दम तोड़ा है। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,13,71,901 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4,20,55 पहुंच गया है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोरोनावायरस के 39 नए मामले दर्ज, देखें अपडेट | वनइंडिया हिंदी
      बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,742 नये केस आए सामने

      24 घंटों के दौरान 39,972 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,43,138 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,212 है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 हुआ। यही नहीं भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए 17,18,756 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। देश का रिकवरी रेट अब 97.36% और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.31% है।

      बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,742 नये केस आए सामने

      भले ही देश में कोरोना के केस कम हुए हैं लेकिन अभी भी सबको सतर्क रहने की काफी जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने शनिवार को ये चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, और यह अगले महीने देश में आ सकती है इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है।

      बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 39,742 नये केस आए सामने

      तो वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी कहा था कि दुनियाभर में टीकाकरण की धीमी रफ्तार और डेल्टा संस्करण के प्रसार के कारण अधिकांश देशों में कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया में कोरोना के मामलों में इजाफा होने की वजह डेल्टा वेरिएंट, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, लॉकडाउन में ढिलाई और वैक्सीनेशन की रफ्तार में आई कमी है, इस पर सभी को काफी ध्यान देने की जरूरत है, वरना एक बार फिर से स्थिति भयावह हो सकती है, सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+