फिर बढ़ने लगे कोरोना के एक्टिव केस, 24 घंटों में 39361 नए मामले और 35968 मरीज ठीक

कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटने की वजह से एक्टिव मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी होने लगी है।

नई दिल्ली, 26 जुलाई: कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटने की वजह से एक्टिव मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी होने लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 39,361 नए केस मिले हैं, जबकि 35,968 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 416 मरीजों की मौत भी हुई है। इन नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 4,11,189 और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,05,79,106 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोरोनावायरस के 40 हजार से कम केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में इस समय कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.41 फीसदी है। आपको बता दें कि पॉजिटिविटी रेट उन लोगों की संख्या होती है, जो कोरोना वायरस की कुल टेस्टिंग में पॉजिटिव मिलते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई 2020 में जो गाइडलाइन जारी की थी, उसके मुताबिक अगर किसी जगह पर पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है, तो ये माना जाएगा कि वहां कोरोना वायरस के हालात नियंत्रण में हैं।

    देश में अब तक दी गई वैक्सीन की 43,51,96,001 डोज
    गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के बीच टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अभी तक वैक्सीन की कुल 43,51,96,001 डोज दी जा चुकी हैं। इससे पहले रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से देशभर में अब तक वैक्सीन की करीब 453 मिलियन डोज का वितरण किया गया है। आपको बता दें कि कई राज्यों में घट रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच केरल में अभी भी संक्रमण के हालात चिंताजनक बने हुए हैं। रविवार को अकेले केरल राज्य में कोरोना वायरस के 17 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+