बरकरार है कोरोना का खतरा: 24 घंटों के भीतर 617 लोगों की मौत और 38628 नए मामले

कोरोना वायरस के दैनिक मामले कुछ कम हुए हैं, लेकिन 24 घंटों के भीतर मौतों की संख्या बढ़ी है।

नई दिल्ली, 7 अगस्त: दैनिक मामलों में हल्की गिरावट के बावजूद कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बरकार है और बीते एक दिन में संक्रमण के कारण देश में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 38,628 नए केस मिले हैं, जबकि 617 लोगों की मौत हुई है। हालांकि एक राहत की बात यह है कि पिछले कई दिनों से दैनिक मामलों के मुकाबले घट रही मरीजों की रिकवरी बढ़ी है और बीते एक दिन में 40,017 मरीज ठीक हुए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India update: पिछले 24 घंटे में 38,628 new COVID19 cases, 617 मौतें | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,18,95,385 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,10,55,861 हो गई है। वहीं, देश में इस समय कोरोना वायरस के 4,12,153 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण की वजह से देश के अलग अलग राज्यों में अभी तक 4,27,371 मरीजों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 50,10,09,609 डोज दी गई हैं, जिनमें से 49,55,138 टीके बीते 24 घंटों के अंदर लगे हैं।

      पिछले 12 दिनों से कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम
      इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का वीकली पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे हैं और इस समय 2.39 फीसदी के स्तर पर है। इसके अलावा कोरोना का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.21 फीसदी है, जो पिछले 12 दिनों से लगातार 3 फीसदी से कम बना हुआ है। कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी इस समय संक्रमण के कुल मामलों के महज 1.29 फीसदी ही हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना वायरस का खतरा अभी भी बरकरार है और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क सहित कोविड प्रोटोकॉल के नियमों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+