देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 37444 हुई, पिछले 24 घंटों में 3375 नए केस
नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। देश में कोरोना के मामले अब काफी कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3375 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटों में 18 लोगों की मौत हुई है। जिसमे से अकेले केरल में 11 लोगों की कोरोना से पिछले 24 घंटों में मौत हो गई है। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 37444 पहुंच गई है। वहीं देश में अभी तक कोरोना से 528673 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अभी तक कोरोना वैक्सीन की 2187536041 डोज देश में लोगों को दी जा चुकी है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में 49 की कमी देखने को मिली है. देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की बात करें तो यह 0.8 फीसदी है। दिल्ली में शनिवार को कोरोना की कुल पॉजिटिविटी दर 1.20 फीसदी है। अच्छी बात है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना से किसी भी मौत नहीं हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के अभी तक कुल 2003461 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि अबतक 26502 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 0.87 फीसदी थी, जबकि 88 नए मामले सामने आए थे।
देश में कोरोना वैक्सीन की रफ्तार की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 218.75 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों की अभी तक देश में दी जा चुकी है। बता दें कि 7 अगस्त 2020 को भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, जबकि 23 अगस्त को यह संख्या 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितबर को 50 लाख को पार कर गई थी। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को यह संख्या एक करोड़ को पार कर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications