कोरोना के मामलों में फिर बड़ा उछाल, 24 घंटों में मिले 31923 मरीज, 282 की मौत

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बीते 24 घंटों के भीतर फिर से एक बड़ा उछाल देखने को मिला है।

नई दिल्ली, 23 सितंबर: देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है और नए मरीजों की संख्या 31 हजार से ऊपर दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते एक दिन में देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना से संक्रमित कुल 31923 नए मरीज मिले हैं, जबकि 282 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी हल्की गिरावट रिकॉर्ड हुई है और पिछले 24 घंटों में 31990 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोविड-19 के 31 हजार नए मरीज दर्ज, COVID19 | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नए आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण अभी तक देश में कुल 4,46,050 मरीजों की जान गई है। हालांकि राहत की एक बड़ी बात यह है कि कोरोना वायरस का रिकवरी रेट पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर से बढ़ा है और अभी तक कुल 3,28,15,731 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट बढ़ने से कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में भी गिरावट आई है और यह संख्या फिलहाल 3,01,604 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 187 दिनों के दौरान कोरोना वायरस के ये सबसे कम एक्टिव केस हैं

    अब तक लगाई गईं वैक्सीन की कुल 83 करोड़ डोज
    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है और अभी तक अलग-अलग राज्यों में वैक्सीन की कुल 83,39,90,049 डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस के कुल 71,38,205 टीके लगाए गए। वहीं, केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं और कुल मामलों में से 19675 केस इसी दक्षिण भारतीय राज्य में रिकॉर्ड हुए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में कोरोना वायरस की वजह से 142 लोगों की जान गई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+