नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में मिले 31382 नए मरीज, 318 की मौत

पिछले दिनों कोरोना वायरस के मामलों में आई गिरावट के बाद संक्रमण के केस एक बार फिर से बढ़ गए हैं।

नई दिल्ली, 24 सितंबर: कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार फिलहाल थमती हुई नजर नहीं आ रही है और पिछले एक दिन में 31 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 31,382 नए मरीज मिले हैं, जबकि 32,542 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से एक दिन में 318 लोगों की जान गई है। कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद देश में अब एक्टिव मरीज 3,00,162 ही बचे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोनावायरस के 31 हजार नए मामले, Ministry of Health | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है और कुल संक्रमित मरीजों में से अभी तक 3,28,48,273 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि अभी भी केरल के हालात गंभीर हैं और कोरोना वायरस के दैनिक मामले सबसे ज्यादा इसी दक्षिण भारतीय राज्य में मिल रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,682 मरीज मिले हैं, जबकि 152 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के लगातार गंभीर हालात को देखते हुए हाल ही में केरल सरकार ने कुछ अतिरिक्त कदम भी उठाए हैं। इसके तहत जहां टेस्टिंग की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है, वहीं कोरोना से बचाव संबंधी नियम भी सख्त किए गए हैं।

    देश भर में अभी तक लगाए गए कोरोना से बचाव के 84,15,18,026 टीके
    इसके अलावा देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और गुरुवार तक के आंकड़ों के मुताबिक, अलग-अलग राज्यों में कुल 84,15,18,026 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से वैक्सीन की 72,20,642 डोज पिछले एक दिन में दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस वैक्सीन की 81.39 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा 86 लाख टीके अभी भी पहुंचाए जाने की प्रक्रिया में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+