20.75 फीसदी हुआ कोरोना का पॉजिटिविटी रेट, 24 घंटों में मिले 3,06,064 मरीज

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या अभी भी 3 लाख से ऊपर बनी हुई है।

नई दिल्ली, 24 जनवरी: कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी दैनिक मरीजों की संख्या तीन लाख से ऊपर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 439 लोगों की मौत हुई है। रविवार को जारी हुए आंकड़ों को देखें तो कोरोना के दैनिक मामलों में 27,469 मरीजों की कमी आई है। इसके अलावा पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 2,43,495 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है।

coronavirus

हालांकि चिंता की एक बड़ी बात यह है कि कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रहा है और 20.75 फीसदी तक पहुंच गया है। देश के जिन पांच राज्यों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है, उनमें कर्नाटक (50,210 केस), केरल (45,449 केस), महाराष्ट्र (40,805 केस), तमिलनाडु (30,580 केस) और गुजरात (16,617 केस) शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन की 162.73 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

'ओमिक्रॉन की लहर के साथ ही खत्म हो जाएगी महामारी'
इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी खबर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि यूरोप में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की मौजूदा लहर खत्म होने के बाद यहां महामारी के हालात भी खत्म हो जाएंगे। हालांकि इस साल के अंत में कोरोना वायरस एक बार फिर से वापसी कर सकता है। न्यूज एजेंसी एएफपी को दिए एक इंटरव्यू में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने बताया कि इस साल के मार्च महीने तक कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वेरिएंट यूरोप की करीब 60 फीसदी आबादी को संक्रमित कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+