घटे कोरोना केस: 24 घंटों में मिले 26964 नए मरीज, एक्टिव मामले भी 186 दिन बाद सबसे कम

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों के अलावा एक्टिव मरीज भी कम हुए हैं।

नई दिल्ली, 22 सितंबर: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उलटफेर जारी है, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 26964 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि 383 लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की एक बात यह है कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 34167 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 3,01,989 हो गए हैं। कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में पिछले 186 के दौरान यह सबसे बड़ी गिरावट है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 26,964 New COVID19 Cases, 383 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से कुल 3,27,83,741 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस अब तक 4,45,768 लोगों की जान ले चुका है। दूसरी तरह कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में टीकाकरण अभियान भी जारी है, जिसमें अब तक वैक्सीन की कुल 82,65,15,754 डोज दी जा चुकी हैं।

    कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट हुए 97.77 फीसदी
    देश में इस समय कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट 1.69 फीसदी, जबकि मरीजों की रिकवरी दर 97.77 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले साल मार्च के बाद से यह देश में कोरोना वायरस के मरीजों का सबसे ज्यादा रिकवरी रेट है।

    भारत अगले महीने से शुरू करेगा वैक्सीन निर्यात
    इससे पहले सोमवार को केंद्र सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि अगले महीने से भारत एक बार फिर से वैक्सीन का निर्यात और दान करना शुरू करेगा। आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के हालात देखते हुए भारत सरकार ने अप्रैल के महीने में वैक्सीन के निर्यात पर रोक लगा दी थी। वैक्सीन निर्यात के फैसले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी खुशी जाहित करते हुए भारत के स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+