कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट हुआ 90% से ऊपर, 24 घंटों में 2.11 लाख केस और 2.83 लाख ठीक

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है...

नई दिल्ली, 27 मई: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 2,11,298 नए केस मिले हैं, जबकि इस दौरान 3847 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 2,83,135 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के केस बढ़कर 2,73,69,093 और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,46,33,951 हो गई है। कोरोना वायरस के कारण अभी तक 3,15,235 लोगों की जान जा चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India update : Recovery Case 90 % तो Active Case 24 Lakh के करीब | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    रिकवरी रेट बढ़कर 90 फीसदी से ऊपर
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लगातार तेजी से ठीक हो रहे कोरोना वायरस के मरीजों के चलते देश में रिकवरी रेट बढ़कर 90 फीसदी से ऊपर हो गया है। वहीं, कोरोना वायरस के पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस समय कोरोना वायरस का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10.93 फीसदी है। जबकि, कोरोना का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.79 फीसदी है, जो लगातार तीसरे दिन 10 फीसदी से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

    एक्टिव केस घटकर 24,19,907 हुए
    रिकवरी रेट बढ़ने के कारण देश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव केस घटकर 24,19,907 हो गए हैं। पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में 75684 की गिरावट आई है। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी जारी है, जिसमें अब तक वैक्सीन की कुल 20,26,95,874 डोज दी जा चुकी हैं। दूसरी तरफ इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि देश में 26 मई तक कोरोना वायरस के कुल 33,69,69,352 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 21,57,857 टेस्ट एक दिन के अंदर किए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+