देश में कोरोना के 2897 नए केस, 54 मरीजों की संक्रमण के कारण हुई मौत
नई दिल्ली, मई 11। देश में कोरोना के नए मामले एकबार फिर से बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के अंदर पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2897 नए मरीज मिले हैं, जबकि 54 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। रिकवर हुए मरीजों की संख्या 2,986 है। वहीं एक्टिव केस की बात करें तो उसमें थोड़ी सी गिरावट आई है। देश में अब एक्टिव केस की संख्या 19494 है, जो मंगलवार को 19637 थी।
Recommended Video

कल के मुकाबले बढ़े कोरोना के नए केस
आपको बता दें कि मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में इजाफा हुआ है। मंगलवार को कोरोना के नए केस 2288 थे। वहीं 10 मरीजों की संक्रमण के कारण मौत हुई थी। देश में आज का पॉजिटिविटी रेट 0.61 फीसदी है। यह मंगलवार को 0.95 था। देश में अब कोरोना से होने वाली कुल मौतें 524157 हो गई हैं। वहीं कुल मरीजों की संख्या 43,110,586 हो गई है।
दिल्ली में कल मिले थे 799 नए केस
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 799 नए केस मिले और 3 मरीजों की मौत हो गई, जो पिछले 2 महीने में सबसे अधिक है। इससे पहले 7 मार्च को दिल्ली में कोरोना से 3 मरीजों की मौत हुई थी। दिल्ली के अंदर पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आई है, जो नीचे आकर 4.94 आ गया है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर 16187 कोविड टेस्ट किए गए, जिसमें से 799 का टेस्ट पॉजिटिव आया।












Click it and Unblock the Notifications