कोरोना ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, एक दिन में 1,84,372 नए मरीज और 1027 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस ने अभी तक के अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं...

नई दिल्ली, अप्रैल 14: देश में कोरोना वायरस ने अभी तक के अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 1,84,372 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1027 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है, जबकि 82,339 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,38,73,825 तक पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 1,23,36,036 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में बेकाबू कोरोना, 24 घंटे में आए 1,84,372 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी के कारण देश में एक्टिव केस बढ़कर 13,65,704 तक पहुंच गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस अभी तक कुल 1,72,085 लोगों की जान ले चुका है। इस बीच देश में चल रहे टीकाकरण अभियान में अभी तक 11,11,79,578 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन भी दी जा चुकी है।

    आज पीएम करेंगे राज्यपालों से बात
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के हालात पर चर्चा के लिए आज शाम 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के सभी राज्यपालों और उप-राज्यपालों की बैठक बुलाई है। इससे पहले हाल ही में 8 अप्रैल को पीएम मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने पर फिलहाल कोई विचार नहीं है, लेकिन लोगों को कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

    दिल्ली में रिकॉर्ड 13468 नए मामले मिले
    मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस ने पिछले सारे रिकॉ़र्ड तोड़ दिए। दिल्ली में एक दिन के अंदर कोरोना वायरस के 13468 नए मामले मिले हैं, जबकि 81 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई। कोरोना वायरस के हालात देखते हुए सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी कोरोना का प्रकोप जारी है और मंगलवार को पूरे प्रदेश में 60,212 नए मरीज मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+