एक दिन में मिले कोरोना के 16488 नए केस, अभी तक 1.42 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। हालांकि सबसे ज्यादा केस फिलहाल महाराष्ट्र सहित कुछ राज्यों में ही मिल रहे हैं, लेकिन बाकी राज्यों में भी कोरोना वायरस नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा गई गई है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में देश में कोरोना वायरस के 16488 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 113 मरीजों की मौत हुई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल केस बढ़कर 1,10,79,979 हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus in India Update: 24 घंटे में 16,488 नए केस दर्ज, 113 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 12,771 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद रिकवर होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,63,451 हो गई है। इस तरह देश में अब कोरोना वायरस के केवल 1,59,590 एक्टिव केस ही बचे हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में चल रहे कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के पहले चरण के तहत लोगों को वैक्सीन भी लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कुल 1,42,42,547 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी जा चुकी है।

    1 मार्च से शुरू होगा कोरोना वायरस टीकाकरण का दूसरा चरण
    आपको बता दें कि एक मार्च यानी सोमवार से देश में कोरोना वायरस की वैक्सीन देने का दूसरा चरण भी शुरू हो रहा है। दूसरे चरण के तहत 60 साल से ऊपर की उम्र के बुजुर्गों और 45 साल से ज्यादा उम्र के उन लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन दी जाएगी, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। सरकार के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन लेने वाले ऐसे लोगों की संख्या करीब 27 करोड़ है। दूसरे चरण के कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्र की तरफ से गाइडलाइन भी जारी की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+