टीकाकरण अभियान से पहले घटे कोरोना के दैनिक मामले, आज मिले 16311 नए मरीज

कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान को लेकर जारी तैयारियों के बीच देश में संक्रमण के दैनिक मामलों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

नई दिल्ली। Coronavirus cases in india latest news. कोरोना वायरस के टीकाकरण अभियान को लेकर जारी तैयारियों के बीच देश में संक्रमण के दैनिक मामलों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने कोरोना वायरस के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 16311 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में 161 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,04,66,595 और मृतकों की संख्या 1,51,160 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 16,311 नए Corona Case,161 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    इस बीच राहत की बात ये है कि अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 1,00,92,909 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिनमें से 19,299 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, लगातार रिकवरी रेट सुधरने के कारण देश में फिलहाल एक्टिव केस 2,22,526 ही बचे हैं। वहीं कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में बड़े स्तर पर सैंपल टेस्टिंग भी लगातार जारी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के अभी तक 18,17,55,831 सैंपट टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 6,59,209 टेस्ट पिछले एक दिन के भीतर हुए हैं।

    16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन देने का अभियान
    आपको बता दें कि अलग-अलग चरणों में हुई कोरोना वायरस वैक्सीन की मॉक ड्रिल के बाद केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। पहले चरण के तहत स्वास्थ्य कर्मियों, कोरोना वॉरियर्स और 50 साल से ऊपर की उम्र के उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, जो गंभीर रोगों से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पहले चरण के टीकाकरण के लिए ऐसे 30 करोड़ लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स को वैक्सीन फ्री दी जाएगी। सरकार का कहना है कि अगले 6 महीनों के भीतर इन 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+