लगातार दूसरे दिन घटे कोरोना केस: 24 घंटों में मिले 15981 मामले, 17861 मरीज ठीक

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में एक बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: कोरोना वायरस के मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 15981 नए मामले मिले हैं, जबकि 17861 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस की वजह से बीते एक दिन में 166 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,40,53,573 और मृतकों की संख्या 4,51,980 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कोरोना के 15,981 नए मामले | Covid 19 News | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    कोरोना वायरस के एक्टिव केस घटककर 2,01,632 हुए
    इसके अलावा कोरोना वायरस से अभी तक 3,33,99,961 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से कोरोना वायरस के एक्टिव केस भी कम हुए हैं और फिलहाल यह आंकड़ा 2,01,632 पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशभर में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अब तक वैक्सीन की कुल 97,23,77,045 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 8,36,118 डोज पिछले 24 घंटों के भीतर दी गई हैं।

    इन पांच राज्यों में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने आंकड़ों में बताया कि देशभर में पांच राज्य ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस के दैनिक मामले सबसे ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटों की रिपोर्ट देखें तो केरल में कोरोना वायरस के 8867 मरीज, महाराष्ट्र में 2149 मरीज, तमिलनाडु में 1245 मरीज, मिजोरम में 932 मरीज और आंध्र प्रदेश में 586 मरीज मिले हैं। बीते एक दिन के दौरान मिले कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 86.22 फीसदी केस इन्हीं पांच राज्यों से हैं। जबकि, 55.48 फीसदी केस अकेले केरल में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस से हुईं 166 मौतों में से 67 मौतें केरल में और 29 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+