कोरोना के मामलों में मामूली इजाफा, 24 घंटों में मिले 15823 केस और 22844 मरीज ठीक

कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मंगलवार को दिखी एक बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को फिर से इजाफा हुआ और नए केस 15 हजार से ऊपर रिकॉर्ड किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 15,823 नए मरीज मिले हैं, जबकि 22,844 मरीजों की रिकवरी हुई है। इससे पहले सोमवार को कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की संख्या 15 हजार से कम थी और महज एक दिन के अंदर ही संक्रमण के मामलों में 10.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, बीते एक दिन में कोरोना वायरस की वजह से 226 लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,51,189 हो गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोविड-19 के 15 हजार नए मामले, COVID-19 News | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी नए आंकड़ों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 3,40,01,743 और रिकवर मरीजों की संख्या 3,33,42,901 हो गई है। इस बीच कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आज फिर इजाफा हुआ, जिसके चलते एक्टिव केस घटकर अब महज 2,07,653 हो गए हैं। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 96,43,79,212 डोज दी जा चुकी हैं, जिनमें से 50,63,845 टीके पिछले 24 घंटों के भीतर लगाए गए हैं।

    देश के इन पांच राज्यों में कोरोना केस सबसे ज्यादा
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले फिलहाल देश के पांच राज्यों में ही हैं। इनमें पहले नंबर पर केरल है, जहां पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 7823 नए मामले मिले हैं। इसके बाद इस लिस्ट में महाराष्ट्र (2069 केस), तमिलनाडु (1289 केस), मिजोरम (1224 केस) और पश्चिम बंगाल (768 केस) का नाम शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मिले कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 83.26 फीसदी केस इन्हीं पांच राज्यों में दर्ज हुए हैं, जबकि 49.44 फीसदी मामले अकेले केरल से हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+