Covid 19 Updates: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 13,596 नए मामले, 166 मरीजों की मौत
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर। देश में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 13,596 नए केस सामने आए हैं जो कि 230 दिनों में आए सबसे कम केस का आंकड़ा है जबकि 166 लोगों की मौत हुई है, जबकि , 19,582 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त एक्टिव केस 1,89,694 है, तो वहीं कुल केस का आंकड़ा 3,40,81,315 हो गया है तो वहीं 4,52,290 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 3,34,39,331 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
Recommended Video

जबकि कल तक देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 97,79,47,783 पहुंच गया है। भारत में कल तक कोविड के लिए 9,89,493 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)ने कहा है कि शनिवार तक कुल 59,19,24,874 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1715 नए केस
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 131 नए कोविड मामले सामने आए हैं, राज्य में सक्रिय मामले 1,303 हैं तो वहीं अगर मिजोरम की बातें करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 249 नए मामले सामने आए और 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में 1218 नए केस सामने आए हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। जबकि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 1715 नए केस सामने आए हैं और 29 मौतें दर्ज की गई हैं।
देशभर में टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी
तीसरी वेव आने से पहले देशभर में टीकाकरण अभियान युद्धस्तर पर जारी है। कुछ वैक्सीन का बच्चों पर भी ट्रायल सफल रहा, लेकिन भारत में अभी 18 साल से कम आयुवर्ग को टीका नहीं लगाया जा रहा। कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख वीके पॉल ने कहा है कि देश में 18 से कम आयुवर्ग के लोगों की वैक्सीन पर फैसला सरकार वैज्ञानिकों की सलाह और टीके की उपलब्धता पर लेगी। इस दिशा में काम किया जा रहा है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

सबको सतर्क रहने की जरूरत
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि अभी स्थिति थोड़ी सी संभली हुई है लेकिन सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications