देश में मिले कोरोना के 11610 नए मरीज, अब तक 90 हजार लोगों को लगाया गया टीका

कोरोना वायरस के खिलाफ बड़े स्तर पर चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच देश में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ बड़े स्तर पर चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच देश में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले एक दिन के दौरान देश में कोरोना वायरस के 11610 नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान 100 लोगों की मौत हुई है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,09,37,320 और मृतकों की संख्या 1,55,913 हो गई है। हालांकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और 11833 नए मरीज ठीक होने के यह संख्या बढ़कर 1,06,44,858 हो गई है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: India reports 11,610 new cases | Oneindia Hindi

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रिकवरी रेट लगातार सुधरने के चलते देश में फिलहाल कोरोना वायरस के 1,36,549 एक्टिव केस ही बचे हैं। इस बीच अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है और अब तक 89,99,230 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। पहले चरण के टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि मार्च के महीने से 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन देने का काम शुरू किया जाएगा।

    महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना वायरस के मामले, लॉकडाउन के आसार
    आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के अंदर कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को जिला कलेक्टरों को आदेश दिए कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब यह लोगों को तय करना है कि वो लॉकडाउन की वापसी चाहते हैं या फिर कुछ प्रतिबंधों के साथ आराम से घूमना चाहते हैं। सीएम ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार बारीकी से हालात पर नजर बनाए हुए है और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+